मंगलवार, 15 जनवरी 2013

मेरा मरना हर दम

तेरी याद  पल पल 
तेरी बातें रोज़ रोज़ 

तेरी खुशबू हर सु 
तेरे सपर्श दम दम 

तेरा होना दिन दिन 
 तेरे सपने रात रात 

तेरा आना ख़ुशी ख़ुशी 
तेरा जाना गम गम 

तेरी उम्मीद घडी घडी 
 तेरा मिलना बार बार 
 
 तेरा बिछुरना आज कल 
तेरा साथ जनम जनम  

तेरी चाहत  हर दम 
 तेरा प्यार सदियूं सदिऊँ 


तेरा एहसास छिन छिन 
तेरी तम्मना रोज़ रोज़ 
तेरा इन्तजार पल पल 
 तेरा मिलना कम कम 

मेरा दिल  धरक धरक 
मेरा रोना जार  जार 
 मेरा जीना कम कम 
 मेरा मरना हर दम 

1 टिप्पणी:

रतन Choithramani ने कहा…

यह बस कमाल है